रांची, जुलाई 3 -- रांची। ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त राजू उरांव को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने दोषी करार दिया। उसे सजा सुनाने के लिए 5 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। घटना 2023 की है और राजू बच्ची का पड़ोसी है। मामले में बच्ची की मां ने अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 8 सितंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...