रांची, अगस्त 21 -- रांची, संवाददाता। स्कूल छोड़ने के बहाने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त पौलुस तिर्की को पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। घटना को 12 सितंबर 2022 को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने दूसरे दिन नामकुम थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अभियुक्त पर आरोप है कि 12 सितंबर 2022 की सुबह आठ बजे बच्ची के घर आया और बच्ची को स्कूल भेजने के बहाने ले गया और करीब 10 बजे बच्ची रोते हुए घर वापस आई। पूछने पर उसने बताया कि चाचा उसे स्कूल नहीं ले गए, बल्कि चूना-भट्ठा के पास एक जर्जर मकान में ले गए और गलत काम किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामकुम पुलिस ने उसे ग...