मेरठ, फरवरी 11 -- जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बुधवार को पीड़ित पक्ष घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो गेट के बाहर आरोपी पक्ष ने उनसे मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर दी है। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 12 साल की बेटी को अकेला पाकर गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने बच्ची से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष घटना की तहरीर लेकर जब जानी थाने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आरोपी पक्ष ने थाने के गेट के बाहर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि जां...