लखनऊ, मई 28 -- पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित की मदेयगंज पुलिस से बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपित कमल किशोर उर्फ भद्दर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, दो खोखे और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक तड़के मदेयगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच रघुवंशी ढाल के पास संदिग्ध बाइक से जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। वह रुकने के बजाए भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह नीचे ढाल में उतर गया और आड़ लेकर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपित की पहचान सीतापुर जनपद के मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.