मैनपुरी, मई 18 -- कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाई गई महिला की गलत उपचार से मौत हो गई। महिला ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे डिलीवरी के बाद महिला की मौत हुई। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल का स्टाफ भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अस्पताल संचालक के खिलाफ कुरावली पुलिस को तहरीर दी गई है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देसी निवासी शिवमंगल सिंह पुत्र बृजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 13 मई की सुबह 11 बजे उसने अपनी पत्नी राजवती को डिलीवरी के लिए कुरावली के घिरोर रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां भर्ती के दौरान उससे 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.