सीवान, जून 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मुजफ्फरपुर रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दो आदि रोष पूर्ण नारे भी लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ रेप की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद पीड़िता को पटना रेफर किया गया। पटना एम्स में डॉक्टरों ने छुट्टी का हवाला व मल्टीपल डिपार्टमेंट के एक साथ इलाज कराने की जरूरत बताते हुए पीड़िता को भर्ती करने से इंकार कर दिया। पीएमसीएच में चार घंटे तक एम्बुलेंस में पीड़िता तड़पती रही, कई विभागों में पीड़िता को अस्पताल प्रशासन दौड़ाते रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व महिला कांग्रेस की अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.