नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला न्यायालय ने बच्ची के यौन शोषण के मामले में मंगलवार को दोषी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश भाटी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 26 अगस्त 2016 को घर से बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को पश्चिम बंगाल निवासी अमिरुल जबरन छत पर ले गया था। उसने वहां पर बच्ची से दरिंदगी की और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए मां को इसकी जानकारी दी। पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई में अमिरुल को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम (प्रथम) विकास नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.