रांची, सितम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू विद्यानगर के करम चौक के पास तेज रफ्तार कार से बच्ची शालिनी कुमारी को धक्का लगने से घायल होने के मामले में अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कार चालक को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने शालिनी कुमारी को धक्का मार दिया, जिससे शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल बच्ची को सेवा सदन ले जाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने करम चौक को जाम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.