नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वरूप नगर इलाके में रविवार की शाम सात साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है। मामले में बच्ची के पिता के दोस्त की तलाश जारी है। स्वरूप नगर के खड्डा कॉलोनी में प्रेम कुमार पत्नी मुस्कान और दो बेटियों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता है। वहीं, उसकी पत्नी लिबासपुर स्थित फैक्टरी में काम करती है। रविवार को दोनों काम पर गए थे। घर पर नौ और सात साल की दोनों बेटियां ही थीं। शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सात साल की शिवांगी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो दो संदिग्ध नजर आए। इनकी पहचान मृतका के पिता प्रेम और उसके दोस्त रंजीत के तौर पर हुई। देर रात पुलिस ने बच्ची के पिता को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या के पीछे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.