हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी। तापमान बढ़ने के साथ ही जल संस्थान के ट्यूबवेल खराब होने का सिलसिला बना हुआ है। अब बच्चीनगर का ट्यूबवेल खराब हो गया है। जिससे क्षेत्र में पेयजल का संकट और बढ़ गया है। हल्द्वानी में लोगों को जरूरत भर का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है। अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला नदी से होने वाली आपूर्ति नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां के लोगों की निर्भरता ट्यूबवेल पर रहती है। अब ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक के ठीक होते ही दूसरा ट्यूबवेल खराब हो रहा है। बच्चीनगर का ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पानी मिलना बंद हो गया। जल संस्थान के अवर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि खराब ट्यूबवेल सिंचाई विभाग का होने से उन्हें सूचना दी गई है। इसके ठीक होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.