बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव के ही चार व पांच साल की नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर के पास एक कमरे में ले जाकर बुरी नीयत से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। नाबालिग विरोध करते हुए कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। आसपास के लोग बच्ची की आपबीती कहानी सुनकर आक्रोशित हो गए। उनका आक्रोश देख आरोपित भाग निकला। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की मेडिकल जांच करायी गयी है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्द...