प्रयागराज, फरवरी 4 -- मासूम बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाने और उनके साथ गंदी हरकत करने वाले युवक को मुट्ठीगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुट्ठीगंज क्षेत्र निवासी एक परिवार की दो बेटियां अपने मायके आई हैं। दोनों की चार बच्चियां हैं, जिनमें एक चार, दो पांच और एक छह वर्ष की है। बच्चियों की मां और नानी परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए अस्पताल चली जाती थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 34 वर्षीय टींसू केसरवानी टॉफी, बिस्किट, चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों को अपने घर ले जाता और मोबाइल में उन्हें पोर्न वीडियो दिखाकर गंदी हरकतें करता। 31 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे एक बच्ची घर में नहीं दिखी तो नानी उसे खोजते हुए टींसू के घर के भतीर गईं तो उसे बच्ची के साथ गंदी हरकत करते देखा। उन्हें देखते ही टींसू भाग निकला। पूछने पर दूसरी बच्चियो...