हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी विभागों में गठित आंतरिक समितियों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध पर उपस्थिति लोगों को प्राधिकरण के सचिव महेंद्र पांडेय ने शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ और विकास में बाधा है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा 'बाल ...