धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सूर्यदेव नगर कॉलोनी स्थित सर्वोदय आवास पर झारखंड सरकार के प्रथम नगर विकास मंत्री सह जनता मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री बच्चा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर जिले के कई दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। देर शाम ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं और श्रद्धासुमन अर्पित किया। जनता मजदूर संघ की अध्यक्ष सह झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद समेत पूरे कोयलांचल से आए आगंतुकों का स्वागत किया। बच्चा सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, अभिजीत राज, एके झा, राज आनंद, जनता मजदूर संघ से सुभाष सिंह, रामकृष्ण पाठक, जटाशंकर सिंह, मुन्ना सिंह, सुग्रीव सिंह...