एक संवाददाता, सितम्बर 27 -- पूर्णिया जिले में विचित्र बच्चे के जन्म ने परिजनों, ग्रामीणों से लेकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया। दरअसल तेजू ऋषि की पत्नी पूनम देवी ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसके पैर नहीं थे। पैरों की जगह उसकी एक छोटी पूंछ जैसी आकृति बनी हुई थी। बच्चे का लिंग भी स्पष्ट नहीं था। इसी वजह से लोग उसे आश्चर्य से देखने पहुंचे और कई लोगों ने उसे 'जलपरी' कहकर पुकारना शुरू कर दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बच्चे को देखने उमड़ पड़े। हालांकि जन्म के करीब एक घंटे बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चिकित्सक इसे दुर्लभ चिकित्सा स्थिति बता रहे हैं, जबकि ग्रामीण इसे अद्भुत मानकर याद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 4 बच्चियों को जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.