घाटशिला, फरवरी 23 -- गालूडीह। जोड़सा पंचायत के कमारीगोड़ा गांव के कैनाल रास्ता से एक महिला को कमारीगोड़ा गांव की महिला ने अंजान चेहरा देखकर बच्चा चोर समझकर घेर लिया। महिलाओं के चेहरे में आक्रोश साफ दिख रहा था। इस दौरान कुछ गांव के लोगों ने महिलाओं को पहचान लिया, क्योंकि महिला गालूडीह क्षेत्र के बाघुड़िया गांव की थी। महिला की पहचान होने के बाद सभी महिलाएं शांत हुईं। बता दें कि रविवार को देर शाम बाघुड़िया गांव की एक महिला पैदल कमारीगोड़ा के कैनाल रास्ते से होकर एक हाथ में झोला और एक हाथ में कॉपी लेकर गालूडीह जा रही थीं। इसी दौरान महिलाओं का एक झुंड नशा के विरुद्ध अभियान चला रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने बताया कि एक महिला शाम को पैदल आ रही है और कुछ पूछने से नहीं बोल रही है। इधर, शनिवार की रात को बिजली गुल और दरवाजा खटखटाने की बात सहित रा...