घाटशिला, फरवरी 14 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र के वन विश्रामागार डुमरिया में स्थित नलकूप के समीप शनिवार को तेरह युवकों को बच्चा चोरी के शक में आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर थाना प्रभारी के हवाले कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सहायक थाना प्रभारी एसआई प्रदीप खलको ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि कोई लोग अन्य राज्य से आकर डुमरिया क्षेत्र में घूम-घूम कर बच्चा चोरी का काम कर रहे हैं। इसकी तहकीकात को लेकर घटनास्थल पहुंचे एवं मौजूदगी भीड़ से सभी तेरह युवकों को थाना में लाया गया। वहीं, पूछताछ से मिली जानकारी में सभी युवक बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के रहनेवाले निकले। इसमें तेरह युवकों में दयाल सिंह महतो, अमृत महतो, भूषण धाम, गोपी धाम, सावन धाम, अंशु धाम, राहुल धाम समेत 13 युवकों को था...