रामगढ़, फरवरी 17 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर के मायल पत्थलगढ़वा प्रथमिक स्कुल में मंगलवार की दोपहर स्कुल छुट्टी के बाद बच्चों को जबरन बाइक में बैठा कर ले जाने के आरोप में स्कुल प्रबंधन और ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ थाने में जुट गई और भीड़ आरोपियों को बाहर निकलने की मांग करने लगी। आरोपी दोनों युवक चितरपुर क्षेत्र के हैँ और इनके साथ एक बाइक भी ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है। इस बाबत स्कुल के सहायक शिक्षक सुनील प्रसाद व ग्रामीणों ने थाने में दिए आवेदन में कहा है की रोज की तरह मंगलवार को स्कुल छुट्टी के बाद जरुरी काम निपटा रहे थे। इसी बीच स्कुल की बच्चियों ने आकर बताया की दो युवक उन्हें जबरन घर पंहुचाने के नाम पर बाइक में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद प्रचार्य व ग्रामी...