पटना, मार्च 12 -- होली के पर्व और जुम्मा एक साथ होने पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरिभूषण बचौल ठाकुर ने होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दे दी। वहीं, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कह दिया कि जुमे की नमाज के लिए होली को डेढ़ घंटे तक रोक दिया जाए। दोनों ही नेताओं के बयानों पर बिहार में खूब सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बचौल हो या अंजुम आरा, जो भी गलत बोलता है उसे उलटा टांग देना चाहिए। बिहार विधानसभा में आरजेडी के मुख्य सचेतक शाहीन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो हमारी एकता और भारतीय संविधान की व्यवस्था के खिलाफ बोलता है, उसे उलटा टांग देना चाहिए। ऐसे लोगों पर एफआईआर करके उन्हें जेल की चारदिवारी में बंद करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.