रांची, अगस्त 3 -- पिपरवार, संवाददाता। बचरा बसंत बिहार कॉलोनी स्थित श्रमिक क्लब परिसर में धर्म योगा महिला ग्रुप द्वारा श्रावण महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता रजक ने की तथा संचालन व कोरियोग्राफी स्नेहा रजक ने किया। भगवान शिव की स्तुति और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों व नृत्यों के माध्यम से श्रावण मास की महिमा का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। कल्पना माझी, रूमा पात्रा, इंदु देवी, नागमती देवी, मधु कुमारी सहित कई महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। इस अवसर पर कुमारी प्रीति, अलका देवी, रिंकी मुखर्जी, श्वेता देवी व सुनीता पांडेय समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक आयोजनों से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.