रांची, मई 10 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के बचरा डीएवी स्कूल में शनिवार को अतंरसदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ रेशु चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने समाज और आसपास की समस्या, राजनीतिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरता है और बच्चों मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक एसके पांडेय, सीएस सिंह, आभा खन्ना, सुदिप्ता डे, आकांक्षा मिश्रा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.