रांची, जुलाई 4 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के बचरा डीएवी स्कूल में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेशु चौधरी द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने और दीप प्रज्वलन करने के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शक और विचार क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने धार्मिक एकता, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। समाजसेवा, आत्मबल, संयम और शिक्षा के महत्व को उन्होंने अपने जीवन में विशेष स्थान दिया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.