फरीदाबाद, अक्टूबर 23 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के बघौला फ्लाईओवर की पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को भी खोल दिया गया है। दीवाली से पहले दिल्ली से पलवल जाने वाली लेन पर ट्रैफिक शुरू कर दिया गया था। इससे वाहन चालक फर्राटा भरते हुए नजर आए। करीब दो किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर दिल्ली-आगरा मार्ग का सबसे बड़ा पुल माना जा रहा है। इसमें चार अंडरपास बनाए गए हैं-नूर ब्रह्म कंपनी, जनौली मोड़, कौशल विकास विश्वविद्यालय मोड़ और देवली मोड़ पर। इस फ्लाईओवर की आधारशिला जून 2023 में रखी गई थी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलने के साथ यात्रियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर का काम अभी बचा हुआ है। बाकी काम को भी अब पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल दूसरी लेन को भी खोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.