लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य पर्यटन विकास निगम ने बहराइच स्थित बघेल ताल को इको पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यह आर्द्रभूमि बहराइच-गोंडा मार्ग पर पयागपुर के दक्षिणी छोर पर स्थित है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस परियोजना पर तकरीबन 2.20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया, बघेल ताल उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड (51 वर्ग किलोमीटर) में से एक है। परियोजना के माध्यम से झील के पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यटन की आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.