बहराइच, जून 25 -- पर्यटन विभाग ने प्राकृतिक जैव विविधता के लिए अहम माना बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने बहराइच जनपद स्थित बघेल ताल (बघेल झील) को इको पर्यटन के रूप में विकसित करेगा। यह आर्द्रभूमि (वेटलैंड) बहराइच-गोंडा मार्ग पर पयागपुर के दक्षिणी छोर के पास स्थित है। बघेल ताल अपनी प्राकृतिक जैव विविधता के लिए विख्यात है। इसे पर्यावरणीय संतुलन और पर्यटन की दृष्टि से पुनर्जीवित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 02.20 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया, बघेल ताल उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड्स में से एक है। इस परियोजना के माध्यम से झील के पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) को संरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यटन की आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.