गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गांव में शुक्रवार को पूर्व के विवाद को लेकर चार लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मॉडल अस्पताल में रेफर कर दिया। चाकूबाजी में जख्मी लोगों में सरफुद्दीन गद्दी, सुरेंद्र गद्दी, अफरोज गद्दी और इमामुद्दीन गद्दी शामिल हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके घर बारात आई हुई थी। बारात में पड़ोस के कुछ लोग बेवजह लोगों को परेशान कर रहे थे। जिससे विवाद शुरू हुआ था। बाद में मामला शांत हो गया। लेकिन, उसी विवाद को लेकर शुक्रवार को जब जख्मी लोग अपने घर से नहर की ओर जा रहे थे तभी हमलावरों ने अचानक मारपीट शुरू कर ...