गिरडीह, मार्च 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। शादी-ब्याह में डीजे की धुन पर यदि आप मस्ती करने का मन बना रखे हों तब उसे भूल जाइए। शादी - ब्याह में भी डीजे बजाने पर बैन है। यह बैन झारखंड हाइकोर्ट के द्वारा ही पिछले साल लगाया गया है। धार्मिक या फिर सामाजिक रीति-रिवाजों से संबंधित उत्सव पर डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। बगोदर - सरिया अनुमंडल क्षेत्र में यदि किसी भी उत्सव में डीजे बजाते पकड़े गए तब कार्रवाई तय है। एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने अनुमंडल क्षेत्र में डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए उन्होंने आम सूचना जारी की है। जिसमें हाईकोर्ट का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि झारखंड हाइकोर्ट के द्वारा पिछले साल ही डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादी - ब्याह या धार्मिक उत्सव के मौके पर डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे...