गिरडीह, सितम्बर 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में गोशाला एवं वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। दुर्गा पूजा के कलश स्थापना के दिन 22 सितंबर को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। बगोदर निवासी बगोदर विधान सभा गो रक्षा वाहिनी के विधायक राजेश कुमार चौरसिया के द्वारा गोशाला एवं वृद्धाश्रम का निर्माण निजी खर्च से किया। निर्माण कार्य के बाद गो पालन एवं वृद्धाश्रम का संचालन शुरू होगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि गो माता की सेवा के लिए गोशाला एवं बुजुर्गों की सेवा के लिए वृद्धाश्रम का संचालन किया जाएगा। बताया कि 22 सितंबर को निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसी दिन गोशाला एवं वृद्धाश्रम के लिए कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के हाथों कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात...