गिरडीह, मई 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत हो गई है। मृतक का नाम पवन राम है तथा वह धरगुल्ली गांव का रहनेवाला था। वह सालों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। 50 वर्षीय पवन राम अपने पीछे पत्नी, पांच बेटी, एक बेटा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। बताया जाता है कि पवन राम पिछले दिनों घर आया था और आठ दिन पहले ही वह दिल्ली गया था। इधर घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य पशुपति शर्मा ने प्रवासी मजदूर पवन राम की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव दिल्ली से लाया जा रहा है। आज बुधवार को शव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पवन राम निहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.