गिरडीह, अप्रैल 5 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धार्मिक क्षेत्र में भी बगोदर प्रखंड की अलग पहचान है। प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। इसमें शिव मंदिर हरिहरधाम, सोना पहाड़ी मंदिर, प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी, बगोदर साईं मंदिर आदि प्रमुख है। इसके अलावा बगोदर प्रखंड के घाघरा में भी एक ऐसा मंदिर है जहां 21 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा है। रामनवमी के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों के द्वारा राम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमानजी की यह प्रतिमा प्रखंड के सबसे ऊंची प्रतिमा है। इतनी ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा अबतक नहीं देखने वाले श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने पर यह मौका मिल रहा है। इतनी ऊंची प्रतिमा किसी खुले जगह में स्थापित नहीं है बल्कि मंदिर के छत के नीचे यह प्रतिमा स्थापित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.