गिरडीह, अप्रैल 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बेको में नवनिर्मित शिव पंच मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। इसे लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढ़ोल-बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नवनिर्मित मंदिर परिसर से निकाली गई शोभा यात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर तक गई। इस बीच मंदिर में झंडों का मिलन हुआ। तत्पश्चात शोभा यात्रा पुनः मंदिर पहुंची। इस बीच धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया। जीएल म्यूजिक ग्रुप गोपालडीह के स्थानीय भजन गायक राजू हलचल भजन गाते हुए शोभा यात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। उनके भजनों पर श्रद्धालु खासकर महिला श्रद्धालु झूमती नजर आई। शोभा यात्रा को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया था। शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे यज्ञ कमेटी के सचिव सह पूर्व मुखिया ...