गिरडीह, जनवरी 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। आदिवासी युवक ने ईमानदारी का मिसाल पेश की है। आज जहां चंद रुपयों के खातिर लोग अपनी ईमानदारी को दांव पर लगाने में भी परहेज नहीं करते हैं वहीं आदिवासी युवक ने एक लाख रुपए में भी ईमानदारी को बरकरार रखा है‌। ईमानदारी का मिसाल पेश करने वाले आदिवासी युवक का नाम प्रभु मुर्मू है तथा वह जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के गैड़ाही गांव का रहनेवाला है। दरअसल, शनिवार को बगोदर स्थित एसबीआई शाखा से उन्होंने जरूरी कार्य के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए की नगद निकासी की थी लेकिन केशियर ने गलती से उसे एक लाख रुपए अधिक यानी 2 लाख 30 हजार रुपए दे दिया था। प्रभु मुर्मू जब घर गया और रूपए का मिलान किया तब एक लाख रुपए अधिक पाया। तब उन्होंने जिप सदस्य दुर्गेश कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जिप सदस्य ने बैंक मैनेजर से संपर्क कर मामले स...