गिरडीह, मई 31 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रफ्तार की कहर ने एक युवक की जान ले ली है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने नेशनल हाइवे पर पैदल चल रहे एक राहगीर को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार अहले सुबह नेशनल हाईवे के अटका अंतर्गत जमुना नगर में यह घटना हुई है। मृतक की पहचान अटका के गांधीटांड़ निवासी 40 वर्षीय विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लगभग चार बजे सुबह वह जीटी रोड होते हुए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि अज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.