संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अवैध ढंग से निर्मित 58 दुकानें ध्वस्त होंगी। एसडीएम सदर, नियत प्राधिकारी विनिमित क्षेत्र मगहर-खलीलाबाद की कोर्ट ने यह आदेश पारित किया है। इससे नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। वैसे नगर पालिका प्रशासन निगरानी के लिए संबंधित कोर्ट में दावा दाखिल कर अपना जवाब प्रस्तुत करने की तैयारी में जुट गया है। पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के कार्यकाल में वर्ष 2022 में नगर पालिका प्रशासन ने खलीलाबाद शहर के अलग-अलग जगहों पर 58 दुकानें निर्मित कराया। विनियमित क्षेत्र मगहर खलीलाबाद के पूर्व जेई चंद्र प्रकाश चौधरी ने 04 मई 2022 को नियम प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र मगहर-खलीलाबाद की कोर्ट में आख्या प्रस्तुत किया। रिपोर्ट में उल्लेख किया कि निर्माणकर्ता के जर...