रांची, जनवरी 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों में जेल में बंद आईएएस विनय चौबे पर बगैर इजाजत विदेश यात्रा करने के मामले में अलग से कार्रवाई हो सकती है। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में विनय चौबे व उनके परिजनों की विदेश यात्राओं की जांच की। जांच के दौरान एसीबी ने पाया है कि विनय चौबे ने कुल दस विदेश यात्राएं की, लेकिन इस विदेश यात्राओं में दो बार की यात्राओं को लेकर उन्होंने सरकार से कोई आदेश नहीं लिया। किसी भी सरकारी पदाधिकारी को सरकार के आदेश के बगैर विदेश जाने की इजाजत नहीं होती। लेकिन विनय कुमार चौबे 2010 में अमेरिका व हांगकांग की यात्रा पर गए थे, इसके बाद 2015 में उन्होंने अमेरिका व जर्मनी की यात्राएं की। लेकिन इन यात्राओं के पहले उन्होंने सरकार से कोई इजाजत नहीं ली। एसीबी ने जांच में पाया है कि आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.