मथुरा, फरवरी 2 -- कृष्णा नगर के समीप संजय नगर कॉलोनी में मथुरा एस्केप पर बने अवैध मकान-दुकानों को तोड़ने को 262 अतिक्रमणकारियों को नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कॉलोनी वालों के समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग आ गये हैं। कॉलोनी वासियों ने कहा यहां पर मकान बनाने के लिए कई वर्षों में अपने पूरे जीवन की कमाई लगा दी, तब किसी भी विभाग के अधिकारियों ने उनका विरोध नहीं किया। अब गरीब दलित, बाल्मीकि व मजदूरों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है। जबकि कोर्ट के आदेश हैं कि यहां से अतिक्रमण हटाने से पहले विस्थापितों को मकान की व्यवस्था प्रशासन व सरकार करें। लेकिन प्रशासन विस्थापितों के लिए मकान उपलब्ध नहीं करा रहा है, अधिकारी सिर्फ उनके मकानों को तोड़ना चाहते हैं। सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ वाल्मीकि समाज एवं दलित समाज ...