बाराबंकी, फरवरी 11 -- रामसनेहीघाट। दरियाबाद विकास खंड के जदवापुर गांव में बिना वित्तीय स्वीकृति के ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शासन से स्वीकृति न मिलने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसे लेकर गांव में असंतोष और आक्रोश का माहौल है। जदवापुर गांव में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि अभी तक इस परियोजना को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य में पारदर्शिता का अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शासन से धनरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.