सुल्तानपुर, मार्च 1 -- चांदा, संवाददाता ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान के तहत दो मेड़किल स्टोर सीज हुए। शुक्रवार को दोपहर बाद स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के भौरियार गांव के नहर की पटरी के किनारे संचालित दो मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद अपनी टीम के साथ छापेमारी की। जिसमे एक मेडिकल स्टोर दिनेश कुमार पुत्र विशुन प्रसाद व दूसरा डॉ राम सरन पुत्र गुड्डूल का बिना लाइसेंस के संचालित मिला। जिसके बाद से दोनों मेडिकल स्टोर की दवाईयां भरकर सीज की गई। जिसमे दिनेश कुमार की दुकान से लगभग 70 हजार कीमत के जबकि डॉ राम सरन की दुकान से सोलह हजार की कीमत के दवा भरकर सीज कर लैब जांच के लिए भेजा गया। दोनों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्यवाही के लिए लिखा पढ़ी हुई । इस तरह की कार्यवाही से गावों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.