बोकारो, अगस्त 16 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में बगैर पंजीकृत वाटर प्लांट को निगम एएमसी ने बंद करने का सख्त निर्देश दिया है। क्षेत्र में तय मानक सहित बगैर पंजीकृत क्षेत्र में करीब 50 से अधिक वाटर प्लांट है। जिसमें से मात्र 6 वाटर प्लांट ही निगम में पंजीकृत है। जबकि निगम प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाता रहा है। बावजूद पानी कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में जैसे तैसे पानी बेचते रहे है। लेकिन अब निगम प्रशासन की सख्ती से क्षेत्र में जैसे तैसे पानी नही बेचा जा सकेगा। पानी की गुणवत्ता सहित अन्य मानकों का निगम प्रशासन जांच में जुट गई है। क्षेत्र में संचालित सभी वाटर प्लांट सहित पानी बेचते कारोबारियों को तय मानक सहित आवश्यक कागजातों को लेना अनिवार्य होगा। जांच के क्रम में संबंधित प्लांट में कागजात सहित लाईसे...