दरभंगा, अप्रैल 2 -- बिरौल। सीएचसी क्षेत्र के रजवा गांव में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित यक्ष्मा जांच शिविर में प्रतिनियुक्त चिकत्सिकीय टीम की लापरवाही सामने आई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर यह शिविर आयोजित किया गया था । लेकिन चिकत्सिकों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के नहीं पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण प्रभास सिंह ने बताया कि गौड़ा-बौराम के विधायक स्वर्णा सिंह के प्रयास से गांव में टीवी की जांच शिवीर का आयोजन किया गया था। इसमें विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस रोगों की बचाव के लिए जांच कर दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन शिविर में प्रतिनियुक्त चिकत्सिक की लापरवाही से मरीज को जांच नहीं किया गया है। जिला से पहुंचे टीम की ओर से महज खाना पूरी की गई है। ग्रामीण द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.