मधुबनी, जुलाई 12 -- लदनियां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के बगीचे में शुक्रवार को चार साल की बच्ची की लाश मिली है। वह गुरुवार की शाम आठ से नौ बजे के बीच गायब हुई थी। परिवार के लोगों को गायब होने की आशंका रात में दस बजे चली। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी रात में खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। शुक्रवार शाम में एक किसान ने झाड़ी में खड़-पतवार से ढकी एक बच्ची को मृत अवस्था में देखा। उसने गांव में लोगों को बच्ची का शव होने की जानकारी दी। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। वहां पर एक साइकिल व चप्पल पड़े मिले हैं। एसआई सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया है। एसआई सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पुलिस देखने स...