बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के हर्रैया-बभनान रोड पर पकड़ी मोड़ के पास 14/15 अप्रैल की रात ओवरलोड बगास/ खोइया पलट गई थी। हादसे के चार दिन तक बगास का ढेर मौके पर ही पड़ा रहा। चार दिन बाद जब बगास को हटाया जाने लगा तो उसके नीचे लाश दबी मिलने से हड़कंप मच गया। शव के साथ एक साइकिल भी बरामद हुई है। घटना के बाद अगर बगास को हटाया गया होता तो शायद नीचे दबे साइकिल सवार व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। बगास के नीचे लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद निवासी कन्हैया लाल गुप्ता (55) पुत्र रघुपति गुप्ता के रूप में की गई। उनके बेटे बाजार में ही किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि वे खुद बभनान स्थित एक दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.