बगहा, मार्च 17 -- बगहा। होली पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु तैनात जिला बल के चार पुलिस पुलिस अपने ड्यूटी से गायब पाये गये। जिन पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए गायब चारों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि क्षेत्र में होली पर्व पर विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी सहित दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। लेकिन जिला बल के चार पुलिस कर्मी पीटीसी 224 मोहन पासवान, चालक सिपाही 24 संतोष कुमार, सिपाही 61अमित कुमार, सिपाही 694 संतोष कुमार बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ बिना सूचना के अपने कार्य क्षेत्र से गायब रहने के मामले में चारों पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.