बगहा, मार्च 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शहर के गोड़ियापट्टी में भूमि पर कब्जा को लेकर शुक्रवार 14 मार्च को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान दोनों पक्ष की ओर से तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका उपचार बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ। वही एक पक्ष की ओर से इस मामले में हथियार लहराने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले में दोनों पक्ष की ओर से नगर थाने में आवेदन दिया गया है। दोनों पक्ष के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर नगर थाने की पुलिस अलग-अलग कांड दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोडियापट्टी मोहल्ला के सामने भूमि पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से कमलेश सिंह के पुत्र सुनील सिंह दूसरे पक्ष से भाजपा नेता हृदया दूबे व संदीप तिवारी जख्मी हो गये।परिजनों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.