बगहा, जनवरी 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। मस्तान टोला में रविवार को मदरसा इस्लामिया हज़रत मस्तान शाह में मदरसा बोर्ड के आदेशानुसार प्रबंध कमिटी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मज्ट्रिरेट की देखरेख में शुरू की गई, जिसमें सभी नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया गया। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। चुनाव के दौरान मदरसा से जुड़े अभिभावकों, स्थानीय गणमान्य लोगों और सदस्यों की उपस्थिति देखी गई। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और सभी पदों के लिए सहमति के आधार पर चयन किया गया। इसमें सेक्रेट्री पद के लिए नुरुल्लाह अंसारी को नर्विरिोध चुना गया, जबकि अध्यक्ष पद की जम्मिेदारी रतनवीर खान को सौंपी गई। इसके अलावा अन्य स...