गंगापार, फरवरी 14 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी की ओर से प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले चार पहिया वाहनों को सीधे प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को सुबह 7 बजे से ही रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसकी वजह से बगहा ओवरक्रॉसिंग से वाराणसी रूट पर दो किलोमीटर से अधिक का जाम पूरे दिन लग रहा। माहभर चले महाकुम्भ मेला के वक्त भी इतना लंबा जाम देखने को नहीं मिला जितना शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला में अत्यधिक गाड़ियों का काफिला न पहुंचे इसे लेकर वाराणसी की ओर से जाने वाली गाड़ियों को टोल टैक्स रूट की ओर से डायवर्ट कर दिया जा रहा था। अत्यधिक ट्रक तथा चार पहिया वाहन एक साथ पुलिस बूथ के पास पहुंचते थे जिसके चलते उन्हें डायवर्ट करने में पुलिस को पसीना छूट रहा था। इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम पुलिस टीम के साथ कड़ी मशक्कत करते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.