रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। बगलाशिव संकटमोचन मंदिर समिति, रांची स्टेशन की ओर से मंगलवार को भगवान की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गयी। इस दौरान भोले बाबा, मां बगलामुखी और वीर हनुमान के दर्शन कर चुटिया नगर में भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण यात्रा में हजारों लोग झूमते- गाते हुए शामिल हुए। नगर भ्रमण मंदिर प्रांगण से राम मंदिर चुटिया, महादेव मंडा, सरस्वती शिशु मंदिर, मुकचुनद टोली, भट्टी टोली बहू बाजार होते हुए मदिर प्रांगण लौटी।चार घोड़े पर सवार महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर यात्रा का प्रतिनिधित्व किया। झारखंडी रीति रिवाज से ढोल-नगाड़े बजाते हुए कुंजबन के कलाकारों ने नगर भ्रमण की शोभा बढ़ायी। रामगढ़ की ताशा पार्टी पर लोग झूमते गाते हुए मार्गों से गुजरे। सभी देवी-देवताओं के वाहनों को फूलों से सजाया गया था। नगर भ्रमण शोभ...