बदायूं, मई 30 -- बिसौली रोड स्थित बाबा दन्नाशाह की दरगाह पर रात में कब्बालियां हुईं। कब्बाल शादाब मौलाई मेरठ एवं सोफिया चिश्ती बरेली के बीच शानदार मुकाबला हुआ। लोगों ने इस मुकाबला को खूब सराहा। मेले के दंगल में तीसरे दिन छह कुश्ती हुईं। पहली कुश्ती सुल्तान वारसी पहलवान देवा शरीफ एवं भूकंप राणा पहलवान उत्तराखंड के बीच हुई। भूकंप राणा ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती खलीख रामपुर एवं नशीम के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती ग्रामीण पहलवानों द्वारा हुई। जिसमें फिरोज खान बगरैन, शिवा पहलवान बेहटा गुसाईं के कुश्ती में फिरोज खान ने बाजी मारी। चौथी कुश्ती भूरा पहलवान मिर्जापुर एवं सोनू पहलवान यादपुर के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। पांचवी कुश्ती शाका पहलवान उत्तराखंड व सुल्तान वारसी देवा शरीफ के बीच हुई जिसमें सुल्तान पहलवान को जी...