बेगुसराय, मई 26 -- बखरी। बगरस गांव में आज से नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यज्ञ स्थल पर सात महल का भव्य यज्ञ मंडप और 15 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा बनाई गई है, जो कि श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। इसके चलते क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है। यज्ञ स्थल राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यज्ञ समिति के सचिव धर्मनारायण महतो, अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुशवाहा और कोषाध्यक्ष भूषण महतो ने बताया कि यह महायज्ञ 27 मई से 4 जून तक चलेगा। यह 11 कुंडीय महायज्ञ होगा। पहले दिन 27 मई की सुबह 5 बजे भव्य दिव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 1100 कन्याएं भाग लेंगी। इसके बाद नौ दिवसीय अखंड नवाह प्रारंभ होगा। हर दिन दोपहर में स्वामी रविंद्राचार्य महाराज जी के द्वारा श्...