पटना, मई 28 -- सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा ग्रामीण पथ पर रविवार शाम पेट्रोल पंप कर्मी से 5.75 लाख की लूट मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अपराधियों के संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पेट्रोल पंप कर्मी पर भी पुलिस को सदेह है। मंगलवार को भी पेट्रोल पंप कर्मी से सघन पूछताछ की गई है। पुलिस को शक है कि इतनी बड़ी राशि लेकर कर्मी अकेले रुपये जमा करने क्यों जा रहा था। दो दिन का बिक्री का पैसा कैश बॉक्स में जमा था। फिर भी किसी अन्य कर्मी को साथ नहीं ले जाना संदेह पैदा करता है। पुलिस वैज्ञानिक तरीकों से भी मामले की तह तक जाने में लगी है। घटना के वक्त का मोबाइल सीडीआर का डाटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.